बंद करे

राजस्व वाद

राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली एनआईसी उत्तर प्रदेश राज्य इकाई द्वारा विकसित एक वेबसाइट है जिसका उद्देश्य, प्रदेश के सभी राजस्व न्यायालय के कम्प्यूटरीकरण राजस्व न्यायालयों की कार्यवाहियों में शत प्रतिशत पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा वादों से सम्बंधित सूचनाये जैसे नियत तारीखों, न्यायालय द्वारा पारित आदेशों और न्यायालय में की गयी कार्यवाहियों की समस्त सूचनायें वादकारियों ,अधिवक्ताओं और जन-सामान्य को उपलब्ध कराना है।

इस व्यवस्था के माध्यम से जनपद के कुल 29 राजस्व न्यायालयों जिनमें नायब तहसीलदार न्यायालय से लेकर जिलाधिकारी तक के न्यायालय सम्मिलित हैं, इनमें विचाराधीन और निस्तारित होने वाले मुकदमों से सम्बंधित, जैसे नियत तारीखों की सूचना तथा न्यायालय में की गयी कार्यवाहियों को ‘ऑन लाइन’ देखा जा सकता है। वादकारियों तथा अन्य हितबद्ध व्यक्तियों को अब नियत तारीख की जानकारी,अपने मुक़दमे की स्थिति व उससे सम्बंधित अन्य जानकारियों के लिए न्यायालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं रह गयी है।

राजस्व वाद न्यायालयों की सूची
क्रं. सं. राजस्व न्यायालय का स्तर राजस्व न्यायालय
1. जनपद जिलाधिकारी
2. जनपद अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व
3. जनपद अपर जिलाधिकारी, प्रशासन
4. जनपद अपर जिलाधिकारी, नगर
5. जनपद अपर जिलाधिकारी,(न्यायिक)
6. जनपद अपर जिलाधिकारी‚ भू0 अ0 (सिंचाई)
7. जनपद सहायक महानिरीक्षक, स्टाम्प
8. जनपद नगर मजिस्ट्रेट
8. जनपद अपर उपजिलाधिकारी सदर
10. जनपद अपर नगर मजिस्ट्रेट,प्रथम
11. जनपद अपर नगर मजिस्ट्रेट,द्वितीय
12. जनपद सहायक महानिरीक्षक निबन्धन,प्रथम
13. जनपद सहायक महानिरीक्षक निबन्धन,द्वितीय
14. तहसील:  गाजियाबाद उपजिलाधिकारी
15. तहसील:  गाजियाबाद तहसीलदार
16. तहसील:  गाजियाबाद तहसीलदार,न्यायिक
17. तहसील:  गाजियाबाद नायब तहसीलदार मुख्यालय गाजियाबाद
18. तहसील:  गाजियाबाद नायब तहसीलदार,सीलिंग
19. तहसील:  गाजियाबाद नायब तहसीलदार,सीलिंग (द्वतीय)
20. तहसील:  मोदीनगर उपजिलाधिकारी
21. तहसील:  मोदीनगर तहसीलदार
22. तहसील:  मोदीनगर तहसीलदार न्यायिक
23. तहसील:  मोदीनगर नायब तहसीलदार,मोदीनगर
24. तहसील:  मोदीनगर नायब तहसीलदार,भोजपुर
25. तहसील:  मोदीनगर नायब तहसीलदार,मुरादनगर
26. तहसील:  लोनी उपजिलाधिकारी
27. तहसील:  लोनी तहसीलदार
28. तहसील:  लोनी तहसीलदार न्यायिक
29. तहसील:  लोनी नायब तहसीलदार,लोनी

 

पर जाएँ: http://vaad.up.nic.in/

सम्बन्धित राजस्व न्यायालय जिलाधिकारी कार्यालय एवं गाजियाबाद, लोनी व मोदीनगर तहसील

सम्बन्धित राजस्व न्यायालय जिलाधिकारी कार्यालय एवं गाजियाबाद - 201001, लोनी-201101 व मोदीनगर-201204 तहसील
स्थान : सम्बन्धित राजस्व न्यायालय जिलाधिकारी कार्यालय एवं गाजियाबाद, लोनी व मोदीनगर तहसील | शहर : गाजियाबाद लोनी व मोदीनगर
ईमेल : rccms-up[at]gov[dot]in