कृषि विभाग
प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना
प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना योजना का उद्देश्य, पात्रता एवं लाभ- कृषि में प्रशिक्षित युवाओं जिनकी योग्यता कृषि स्नातक/ कृषि एवं सहबद्ध विषयों में स्नातक एवं परास्नातक जो किसी राज्य/केन्द्रीय विश्वविद्यालय या किसी अन्य विश्वविद्यालयों से डिग्रीधारी है जो आई०सी०ए०आर०यू०जी०सी० द्वारा मान्यता प्राप्त हो पात्र होते है, का चयन कर एग्रीजंक्शन केन्द्र की स्थापना कराते हुए रोजगार प्रदान किया जाता है एवं उनकी सेवाओं का उपयोग कृषकों के हित में…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
योजना का उद्देश्य एवं लाभ : ★किसानों की आय बढ़ाने हेतु योजनान्तर्गत कृषक परिवार को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपये डायरेक्ट बेनीफिट ट्रान्सफर (D.B.T) के माध्यम से प्रदान किये जाते हैं। यह धनराशि 4-4 महीने के अन्तराल में 2 हजार रूपये को तीन समान किश्तों में प्रदान की जाती है। ★योजना का लाभ लेने हेतु कृषक द्वारा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया जाता है जिसका सत्यापन कराने के उपरान्त कृषक के पात्र…
उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रमः योजनान्तर्गत श्री अन्न की विभिन्न फसलों (सांवा, कोदो, मडुवा, संकर ज्वार, संकर बाजरा) के मिनीकिट वितरण, प्रदेश के समस्त जनपदों में वृहद पैमाने पर जागरूकता एवं क्षमता वर्धन कार्यक्रम, दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला, 2 दिवसीय जनपदीय मिलेट्स महोत्सव, जनपद स्तरीय रोड शो, राज्य/जनपद/तहसील/न्यायपंचायत स्तर पर प्रचार-प्रसार, अधिकारियों, कर्मचारियों/कृषकों को एक्सपोजर विजिट, स्कूल अध्यापकों के प्रशिक्षण एवं मिलेट्स रेसेपी कार्यक्रम, मिलेट्स के बीज उत्पादन हेतु…
एकीकृत धान्य विकास कार्यक्रम (चावल)
एकीकृत धान्य विकास कार्यक्रम (चावल) : नवीन प्रजातियों को बढ़ावा देने हेतु प्रदेश के 54 जनपदों में बीज वितरण पर मूल्य का अधिकतम 50 प्रतिशत अनुदान एवं प्रदर्शन पर रू० 9,000 प्रति हे० की प्रोत्साहन धनराशि।
पं० दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना
पं० दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना : चयनित परियोजना क्षेत्र में शत-प्रतिशत अनुदान पर अकृष्य / बीहड़ / बंजर भूमि सुधार तथा कृषि उत्पादकता में वृद्धि हेतु बागावानी एवं कृषि वानिकी की स्थापना को प्रोत्साहन । सम्पर्क अधिकारी – श्री विकास कुमार पदनाम- जिला भूमि संरक्षण अधिकारी मो0 नं0 – 7839882568 वेबसाइड लिंक – https://agridarshan.up.gov.in/
विभिन्न पारिस्थितिकीय संसाधनों द्वारा कीट / रोग नियंत्रण की योजना
विभिन्न पारिस्थितिकीय संसाधनों द्वारा कीट / रोग नियंत्रण की योजना : योजनान्तर्गत कृषकों को बायोपेस्टीसाइड्स / बायोएजेन्ट्स एवं बीजशोधन रसायनों पर 75 प्रतिशत तथा अ०जा०/अनु०ज०जा०/ लघु एवं सीमान्त कृषकों को कृषि रक्षा रसायनों / कृषि रक्षा यंत्रों / बखारी पर 50 प्रतिशत अनुदान अनुमन्य है। सम्पर्क अधिकारी – श्री विकास कुमार पदनाम – जिला कृषि रक्षा अधिकारी मो0नं0 – 7839882568 वेबसाइड लिंक – https://agridarshan.up.gov.in/
जिप्सम वितरण
जिप्सम वितरण : 75 प्रतिशत अनुदान पर अधिकतम मात्रा 0.3 मै०टन प्रति हे० की दर से अधिकतम 2 हे० तक समस्त कृषकों को अनुमन्य है।
प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन (एग्रीजंक्शन)
प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन (एग्रीजंक्शन): किसानों को कृषि निवेश उपलब्ध कराने के लिए कृषि केन्द्र (एग्रीजंक्शन) के बैनर तले समस्त सुविधाएं एवं कृषि स्नातकों को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु ‘वन स्टॉप शाप’ की स्थापना। प्रत्येक एग्रीजंक्शन केन्द्र को बैंक ऋण पर अग्रिम व्याज अनुदान (बैंक एंडेड सब्सिडी) को रू0 42000 से बढ़ाकर रू0 60000 कर दिया गया है। प्रति एग्रीजंक्शन केन्द्र की स्थापना हेतु रू0 85.450 की विभिन्न…
राज्य सहायतित निःशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम
राज्य सहायतित निःशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम : कृषकों को तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु कृषकों को तिल, मूंगफली, तोरिया, राई सरसों एवं अलसी के के निःशुल्क बीज मिनीकिट उपलब्ध कराया जाता है तथा तकनीकी व नवीनतम प्रजाति से कृषकों को अवगत कराने हेतु खण्ड प्रदर्शन एवं किसान पाठशाला का आयोजन भी कराया जा रहा है।
गुणवत्तायुक्त प्रमाणित / आधारीय बीजों व संकर बीजों के वितरण पर अनुदान की योजना (राज्य सेक्टर)
गुणवत्तायुक्त प्रमाणित / आधारीय बीजों व संकर बीजों के वितरण पर अनुदान की योजना (राज्य सेक्टर): विभिन्न फसलों के बीजों पर केन्द्र पोषित योजना के अन्तर्गत देय अनुदान तथा राज्य सरकार से देय विशेष अनुदान बीज मूल्य के 50 प्रतिशत की सीमा तक अनुदान कृषकों को दिया जा रहा है।