बंद करे

भौगोलिक सीमायें

जनपद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के पश्चिमी छोर पर देश की प्रमुख दो नदियों गंगा व यमुना एवं 770 से 780, पूर्वी देशान्तरों तथा 280 से 290 उत्तरी अक्षांश के मध्य स्थित हेै। इस जनपद की सीमायें उत्तर में मेरठ एवं बागपत, दक्षिण में गौतमबुद्धनगर एवं बुलन्दशहर, पूर्व में हापुड़ तथा पश्चिम में यमुना नदी पार कर दिल्ली प्रान्त एवं हरियाणा की सीमाओं से मिलती हैं। इस जनपद का आकार आयताकार है। जनपद की सीमायें उत्तर-दक्षिण व पूर्व-पश्चिम में लगभग बराबर हैं। इसकी सर्वाधिक लम्बाई पूर्व में 40 किलोमीटर है। यह जनपद उत्तर प्रदेश के विकसित जनपदों में से एक है और इसकी सीमा देश की राजधानी दिल्ली से मिली हुई है। दिल्ली से लगा होने के कारण उत्तर प्रदेश में प्रवेश का प्रमुख मार्ग है, इसीलिए गाजियाबाद को उत्तर प्रदेश का प्रवेश द्वार कहा जाता है। जनपद गाजियाबाद का भौगोलिक क्षेत्रफल वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 777.9 वर्ग किमी है।