बंद करे

पुलिस

जनपद गाजियाबाद के सृजन के उपरांत प्रत्येक क्षेत्र में हुई प्रगति के साथ-साथ बढ़ती हुई का आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर प्रभावी अंकुश बनाए रखने एवं पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए जाने की महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए जनपद पुलिस अधीक्षक के अतिरिक्त दिनांक 08/07/1981 को एक अपर पुलिस अधीक्षक के पद का सृजन हुआ। औद्योगिक क्षेत्र एवं जनसंख्या में निरंतर वृद्धि होने के कारण, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के समीप होने, विशिष्ट एवं महत्वपूर्ण महानुभावों के आवागमन तथा बड़े-बड़े उद्योगपतियों की आवास स्थित होने के कारण इस जनपद का महत्व और भी बढ़ गया जिसके फलस्वरूप जनपद के प्रभारी पुलिस अधीक्षक के पद को दिनांक 08/02/1988 से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की श्रेणी में उच्चीकृत किया गया और पुलिस अधीक्षक, सिटी के पद का सृजन किया गया।

दिल्ली, जनपद गाजियाबाद के समीप स्थित होने के कारण अधिकांश अपराधी गाजियाबाद में अपराध करके दिल्ली में छुप जाते हैं तथा दिल्ली में अपराधियों के आवागमन के कारण अपराधिक दृष्टि से यह जनपद अत्यंत संवेदनशील है।

प्रशासनिक सुविधा के लिए जनपद में 17 पुलिस स्टेशन बनाये गये हैं।

क्रम संख्या थाना नाम दूरभाष सीयूजी
1. कोतवाली 0120-2732088 9643322917
2. सिहानी गेट 0120-2791627 9643322919
3. कविनगर 0120-2711843 9643322920
4. महिला थाना 0120-2700390 9643322933
5. विजयनगर 0120-2740797 9643322918
6. मसूरी 0120-2677428 9643322928
7. खोड़ा मकनपुर 9643322922
8. इंद्रापुरम 0120-2881000 9643322921
9. लिंक रोड 9643322924
10. ट्रोनिका सिटी 9643322927
11. लोनी 0120-2600097 9643322925
12. लोनी बोर्डर 9643322927
13. साहिबाबाद 0120-2898131 9643322923
14. मोदीनगर 01232-242444 9643322930
15. मुरादनगर 01232-225124 9643322929
16. निवाड़ी 01232-259413 9643322932
17. भोजपुर 01232-279512 9643322931