बंद करे

त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम (ए.एम.डी.पी.)

त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम (ए.एम.डी.पी.) : रिक्त भूमि एवं जायद में बोरो धान की खेती को प्रतिस्थापित करने के साथ ही कृषकों में अतिरिक्त आय के लिए प्रोत्साहित करने हेतु मक्का की खेती को बढ़ावा देने हेतु यह योजना संचालित की जा रही है।

उन्नत तकनीकी प्रदर्शन देशी मक्का/संकर मक्का/पॉपकार्न मक्का के प्रदर्शन हेतु रू0 2400 प्रति एकड एवं बेबीकॉर्न मक्का हेतु रू0 16,000 एवं स्वीटकॉर्न मक्का हेतु रू0 20,000 प्रति एकड़ अनुदान अनुमन्य है। संकर बीज वितरण हेतु रू० 15000 प्रति कु० या मूल्य का 50 प्रतिशत जो भी कम हो का अनुदान अनुमन्य है। 5 दिवसीय कृषक अध्ययन भ्रमण हेतु रू0 1000 एवं राज्य के अन्दर भ्रमण हेतु रू0 500 प्रत्ति मानव दिवस के रूप में प्रोत्साहन राशि अनुमन्य है।