बंद करे

वृद्धावस्था/किसान पेंशन योजना

दिनांक : 02/04/2019 - 31/03/2020 | सेक्टर: समाज कल्याण

इस योजनान्तर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के निर्धन निराश्रित वृद्धजनों को रू 400.00 मासिक एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों को रू 500.00 मासिक की दर से वृद्धावस्था पेंशन दिये जाने का प्राविधान है।

पात्रता की अर्हता

  1.  योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में समस्त श्रोतों से वार्षिक आय रू 46080.00 एवं शहरी क्षेत्र में रू 56460.00 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  2. अन्य किसी प्रकार की पेंशन न प्राप्त कर रहे हों।

अन्य जानकारी हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन, गाजियाबाद से सम्पर्क किया जा सकता है।

लाभार्थी:

निर्धन निराश्रित वृद्धजन

लाभ:

60 वर्ष से अधिक आयु पर रू 400.00 मासिक एवं 80 वर्ष से अधिक आयु पर रू 500.00

आवेदन कैसे करें

आवेदक द्वारा आवेदन-पत्र जन सुविधा/ सेवा केन्द्रों अथवा उत्तर प्रदेश शासन की वेबासाईट- http://sspy-up.gov.in पर स्वयं भरा जा सकता है।