बंद करे

संगठन चार्ट

वर्तमान जनपद को राजस्व की दृष्टि से तहसीलों लोनी, गाजियाबाद एवं मोदीनगर में तथा नियोजन की दृष्टि से विकास खण्डों- रजापुर, मुरादनगर, भोजपुर तथा लोनी में विभक्त किया गया है।
जनपद गाजियाबाद में कुल 191 आबाद ग्राम हैं। सबसे अधिक आबाद ग्राम विकास खण्ड मुरादनगर में 60 तथा सबसे कम आबाद ग्राम विकास खण्ड रजापुर व लोनी में क्रमशः 40 व 40 हैं। इस जनपद में विकास खण्ड लोनी में एक ग्राम सभा खोडा उ0प्र0 की सबसे बडी ग्राम सभा थी जोकि गजट संख्या-295/नौ-2-2016-01 सीमा विस्तार-14 दिनांक-10 मार्च, 2016 को खोडा मकनपुर नगरपालिका परिषद् के नाम से गठित की गई। वर्तमान में इस जनपद में इस समय 1 नगर निगम (गाजियाबाद), 4 नगर पालिका परिषदें (मुरादनगर, मोदीनगर, लोनी, खोडा मकनपुर) तथा 4 नगर पंचायतें (टाउन एरिया) निवाडी, पतला, डासना व फरीदनगर हैं।  गाजियाबाद नगर निगम में कुल 100 वार्ड हैं। इन सभी नगरपालिका परिषदों का औद्योगिक एवं व्यापारिक दृष्टि से बहुत महत्व है, और नगर विपणन केन्द्र भी है। यह सभी नगर रेल तथा सड़क परिवहन द्वारा जुडे हुए है। पुलिस थानों की संख्या 17 है, जिनमें ग्रामीण क्षेत्र में 2 तथा नगरीय क्षेत्र में 15 थाने स्थित हैं।

संगठन चार्ट

संगठन चार्ट